{"_id":"6a7dd7bbccd77335e50509d5","slug":"shooting-range-shut-for-two-years-corruption-allegations-against-noida-authority-noida-news-c-1-noi1095-4609239-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो साल से बंद शूटिंग रेंज, नोएडा प्राधिकरण पर भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो साल से बंद शूटिंग रेंज, नोएडा प्राधिकरण पर भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शेफाली तोमर ने वीडियो जारी कर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों को अभ्यास का नहीं मिल रहा मौका
- प्राधिकरण बोला- संचालन के लिए टेंडर जारी, एजेंसी चयन के बाद खुलेगी रेंज
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बनी चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज के लंबे समय से बंद होने को लेकर पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और शूटर दादी चंद्रो तोमर की पोती शेफाली तोमर ने नोएडा प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि रेंज पिछले दो से ढाई साल से बंद है। इससे युवा निशानेबाजों को अभ्यास का अवसर नहीं मिल पा रहा है।
शेफाली ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रो तोमर के सम्मान में शूटिंग रेंज का नाम उनके नाम पर रखा था। ऐसे में रेंज की मौजूदा स्थिति देखकर परिवार को दुख होता है। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार रेंज लंबे समय से बंद होने के कारण खराब हो रही है। शेफाली ने प्राधिकरण पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि खेल सुविधाओं का लाभ खिलाड़ियों को मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि परिवार करीब तीन महीने से मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहा है, ताकि रेंज को दोबारा शुरू कराने और खिलाड़ियों की समस्या उनके सामने रखी जा सके। उनका आरोप है कि प्राधिकरण से जुड़े कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर रेंज जल्द शुरू कराने की मांग की।
कोट-
स्टेडियम स्थित शूटिंग रेंज के संचालन के लिए टेंडर जारी किया गया है। एजेंसी का चयन होने के बाद शूटिंग रेंज को दोबारा खिलाड़ियों के लिए खोला जा सकेगा। -एसपी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण