फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shopping after comparing online and local markets.

Noida News: ऑनलाइन और स्थानीय बाजार की तुलना फिर कर रहीं खरीदारी

Sun, 09 Aug 2026 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Shopping after comparing online and local markets.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। हरियाली तीज के लिए बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं ऑनलाइन और स्थानीय बाजार की तुलना कर रही हैं। वे ऑनलाइन खरीदारी को अधिक सुविधाजनक और किफायती मानती हैं। ऑनलाइन मंचों पर सामान की कई किस्में और कीमतों की तुलना घर बैठे हो जाती है। छूट और विशेष पेशकश भी ऑनलाइन कीमत को कम करती है। हालांकि पारंपरिक सामान और तुरंत खरीदारी के लिए स्थानीय बाजार की उपयोगिता बनी है। तीज और रक्षा बंधन को लेकर स्थानीय बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी है। दुकानदारों ने महिलाओं के लिए शृंगार सामग्री सजाई है। कुल मिलाकर, तीज की खरीदारी में महिलाओं की पसंद बदल रही है। कीमत, पेशकश, किस्म और घर बैठे सुविधा ऑनलाइन बाजार को बढ़त दे रही है।
विज्ञापन

तीज की खरीदारी के लिए ऑनलाइन विकल्प चुना क्योंकि वहां कीमतों और ऑफर की तुलना करना आसान है। -मंजूषा चंद्रन, सिग्मा-4
ऑनलाइन खरीदारी में समय की बचत होती है। पसंद आने वाला सामान घर बैठे मंगाने की सुविधा भी बेहतर है। -रश्मि सिंह, ओमिक्रॉन-1
पहले ऑनलाइन और स्थानीय बाजार दोनों में सामान की कीमत और डिजाइन देखती हूं फिर खरीदारी करती हूं। -सुधा, बीटा-2
ऑनलाइन खरीदारी प्राथमिकता में है लेकिन तीज से जुड़े कुछ पारंपरिक सामान बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। -पारुल, एटीएस डोल्से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed