सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shops will soon be set up in the vending zones near the sectors.

Noida News: सेक्टरों के पास बने वेंडिंग जोन में जल्द लगेंगी दुकानें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Shops will soon be set up in the vending zones near the sectors.
विज्ञापन
सेक्टरों के पास बने वेंडिंग जोन में जल्द लगेंगी दुकानें
Trending Videos

पहले चरण में 20 पात्र लोगों को जगह आवंटित की जाएगी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टरों के पास बने वेंडिंग जोन में जल्द ही दुकानें लगने लगेंगी। इसके लिए प्राधिकरण ने वेंडिंग जोन में दुकानों का आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में 20 पात्र लोगों को जगह आवंटित की जाएगी।
इसके बाद प्राधिकरण आसपास अवैध दुकानें व ठेली नहीं लगने देगा। उन पर कार्रवाई की जाएगी। अभी अल्फा-2, बीटा एक व दो, डेल्टा एक व तीन, पई-2 और सेक्टर 36 में वेंडिंग जोन बनकर तैयार हो चुके हैं लेकिन वहां दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। अब प्राधिकरण ने आवंटन की प्रक्रिया शुरू की है। अफसरों ने बताया कि पहले चरण में 20 पात्र लोगों को चिन्हित किया गया है। चयन में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी गई है। अफसरों ने बताया कि वेंडिंग जोन में क्योस्क से लेकर वेंडिंग स्टेशन, शौचालय, पार्किंग और पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं होंगी। विधायक के माध्यम से आवंटन पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed