{"_id":"69819ef1e312e866cd0e2ab1","slug":"important-for-the-country-what-did-akhilesh-say-in-support-of-rahul-gandhi-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"'देश के लिए महत्वपूर्ण...' राहुल गांधी के समर्थन में क्या बोले अखिलेश?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'देश के लिए महत्वपूर्ण...' राहुल गांधी के समर्थन में क्या बोले अखिलेश?
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Feb 2026 12:38 PM IST
Link Copied
दिल्ली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए सीमा सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को बेहद अहम बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए एक महत्वपूर्ण विषय उठाना चाह रहे थे, क्योंकि सीमा की सुरक्षा सीधे तौर पर राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ी है। उन्होंने विशेष रूप से चीन सीमा का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान से ज्यादा भारत को चीन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि चीन की नजर लगातार भारतीय सीमा पर रही है। अखिलेश यादव का दावा है कि अतीत में भारत की काफी जमीन चीन के कब्जे में चली गई है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के साथ भारत का व्यापार बहुत बड़े पैमाने पर हो रहा है, जो किसी अन्य देश की तुलना में कहीं अधिक है। उनके अनुसार, सीमा सुरक्षा, राष्ट्र सुरक्षा और व्यापार—ये तीनों मुद्दे आपस में जुड़े हुए हैं और इन पर गंभीर और जिम्मेदार चर्चा जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।