{"_id":"69888e61cb4a93c1d30ed62a","slug":"six-rollball-players-have-been-selected-for-the-national-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-87261-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोलबॉल के छह खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोलबॉल के छह खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में 21 से 23 फरवरी तक होगी 15वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के छह रोलबॉल खिलाडी तमिलनाडु में होने वाली मिनी नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से हिस्सा लेंगे। इसके लिए उनका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है।
जिला रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के सचिव रविकांत ठाकुर ने बताया कि तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित साईं जी रोल बॉल मैदान पर 21 से 23 फरवरी तक 15वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप होगी। बालक वर्ग में जिले के समसारा डी वर्ल्ड अकादमी के अविरल सिंह, एस्टर पब्लिक स्कूल वेस्ट के स्नितिक प्रताप सिंह, जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेनो के सात्विक आर्य और बालिका वर्ग में जेबीएम ग्लोबल स्कूल नोएडा की हृदय आनंद, जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेनो की मायरा सिंह व इरा शर्मा प्रतियोगिता में यूपी टीम की ओर से खेलेंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है।
16 से 18 फरवरी तक प्रशिक्षण शिविर
उत्तर प्रदेश रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से गाजियाबाद स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में 16 से 18 फरवरी तक उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में बालक और बालिका वर्ग की यूपी टीम अभ्यास करेगी। इसके बाद टीम 19 फरवरी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। यूपी टीम में गौतमबुद्ध नगर के छह खिलाड़ी शामिल हैं। जिला रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष मोहित दलगीर, कोच आकाश बंसल, जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ी कान्हा अग्रवाल, केन्या के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ब्रायन मांगइरा माटिकों ने चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में पदक जीतने की बधाई दी। टीम कोच की जिम्मेदारी के लिए कोच मिलिंद शर्मा को नियुक्त किया गया हैं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार खेलने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। -अविरल सिंह
कोच और परिवार के सहयोग से यहां तक पहुंचा हूं। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सपना पूरा हो रहा है। -सात्विक आर्य
पहली बार नेशनल चैंपियिनशिप में खेलने के लिए मौका मिला है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।-हृदय आनंद
राज्यस्तर प्रतियोगिता स्वर्ण पदक जीतने के बाद राष्ट्रीय टीम में चयन से आत्मविश्वास बढ़ा है। -मायरा सिंह
Trending Videos