फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sixty parks in the city will be renovated.

Noida News: शहर के 60 पार्कों का नवीनीकरण होगा

Fri, 31 Jul 2026 05:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Sixty parks in the city will be renovated.
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर व गांव के किनारे स्थित 60 पार्कों का नवीनीकरण करवाएगा। इन पार्कों में टूट-फूट दुरुस्त कराने के साथ पौधारोपण व अन्य काम करवाए जाएंगे। नवीनीकरण की सूची में उन पार्कों को शामिल किया गया है जिनमें लंबे समय से काम नहीं हुए हैं। मंजूरी के बाद प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने 8 पार्कों के लिए टेंडर जारी कर दिया है। प्राधिकरण के उद्यान विभाग की प्रभारी एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि नवीनीकरण में पार्क की बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा की मजबूती पर जोर दिया जाएगा। कुछ सेक्टर से कच्चे पाथ-वे की मांग आई है, वहीं कुछ जगहों पर गजीबो हट की मांग की गई है। एसीईओ ने कहा कि धीरे-धीरे कर इन पार्कों में काम करवाए जाएंगे। प्राधिकरण ने शुक्रवार को सेक्टर-62, 19, 20, 73, 153, 156, 39, 70, 51, 52, 53, 16-ए, 64, 65, 120 व अन्य सेक्टर के पार्क-ग्रीन बेल्ट से जुड़े काम के लिए टेंडर जारी किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed