{"_id":"6a85d3f1c94d9fec90014637","slug":"soil-removed-from-the-protest-site-authority-and-metro-maintain-silence-noida-news-c-23-1-lko1064-103567-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रदर्शन स्थल से हटाई गई मिट्टी, प्राधिकरण और मेट्रो ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रदर्शन स्थल से हटाई गई मिट्टी, प्राधिकरण और मेट्रो ने साधी चुप्पी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -
- किसानों ने लगाया था आरोप, उनके धरना प्रदर्शन को रोकने और आवाज दबाने के लिए डाली गई मिट्टी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य गेट नंबर-2 के सामने सोमवार को किसानों के प्रदर्शन से पहले डाली गई मिट्टी बुधवार को पूरी तरह हटा दी गई। मिट्टी किसने डलवाई और किसके निर्देश पर हटाई गई, इस बारे में प्राधिकरण और मेट्रो का कोई अधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ बताने को तैयार नहीं है। खास बात यह है कि मिट्टी डालने के पीछे मेट्रो के जिस जरूरी काम का हवाला दिया गया था, मौके पर बुधवार तक ऐसा कोई काम शुरू नहीं हुआ।
सोमवार तड़के गेट नंबर-2 के सामने बड़ी मात्रा में मिट्टी डाल दी गई थी। इसी स्थान पर किसान अपनी मांगों को लेकर बैठक और प्रदर्शन करने वाले थे। मिट्टी के पीछे मेट्रो लाइन के नीचे सड़क पर डंपर और जेसीबी भी कतार में खड़े किए गए थे। सुबह पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दी थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। बाद में किसानों की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से वार्ता हुई, जिसके बाद सोमवार को ही धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
बिना काम के हटाई गई मिट्टी
बुधवार को गेट के सामने से मिट्टी पूरी तरह हटा दी गई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने पहले बताया था कि यहां मेट्रो से संबंधित कुछ काम होना है। वहीं, मेट्रो अधिकारियों का कहना था कि मौके पर उनका कोई काम शुरू नहीं होना है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिस कथित जरूरी काम के लिए मिट्टी डाली गई थी, उसे किए बिना ही मिट्टी क्यों हटा दी गई। गेट के सामने मिट्टी हटने के बाद बचे निशान अब इस पूरी कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं।