{"_id":"69da6745f0102c48f802ae5d","slug":"sparks-from-high-tension-line-rain-down-in-yamuna-city-and-farmers-fortunes-burned-away-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर आफत: यमुना सिटी में खड़ी फसल में लगी आग, धू-धूकर जली: हाईटेंशन लाइन से बरसी चिंगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर आफत: यमुना सिटी में खड़ी फसल में लगी आग, धू-धूकर जली: हाईटेंशन लाइन से बरसी चिंगारी
माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार
यमुना सिटी में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गिरने से खेतों में आग लग गई, जिसमें 50 बीघा से ज्यादा पकी गेहूं फसल जलकर खाक हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ी दो घंटे देरी से पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया।
खेतों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यमुना सिटी के रबूपुरा में शनिवार को हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी किसानों पर आफत बनकर बरसी। चिंगारी के कारण गांव फलैदा, मारहरा और आकलपुर में किसानों के खेतों में पककर खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते गेहूं की फसल जलनी शुरू हो गई।
Trending Videos
आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब आग देखी तो उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया और अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन कई किसानों के खेत आग की जद में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव कलूपुरा और मारहरा में खेतों के पास जंगल से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। किसानों ने बताया कि शनिवार दोपहर 3-4 बजे के आसपास अचानक हाईटेंशन लाइन से चिंगानी निकली और खेत में आकर गिरी। खेतों में फसल पककर तैयार है और पूरी तरह से सूख गई है।
चिंगारी के कारण फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसमें गहनपाल, अशोक, बिट्टू, दिलावर, ज्ञान सिंह, प्रीतम, नरेंद्र और जयकेश समेत कई किसानों की करीब 40-50 बीघा फसल जल गई।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चलाकर आसपास की फसल को काटते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन इसमें किसानों का काफी नुकसान हो गया। किसानों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी दमकल की गाड़ी दो घंटे देरी से पहुंची, जिसके कारण किसानों का काफी नुकसान हो गया।