सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SPG to monitor PM's public meeting venue from today

Noida News: प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल की एसपीजी आज से करेगी निगरानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
SPG to monitor PM's public meeting venue from today
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा का पंडाल लगभग तैयार हो चुका है। प्रशासन की निगरानी में पंडाल को तैयार किया गया है और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी के जरिए निगरानी भी की जा रही है। प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रशासन खुद इसकी निगरानी कर रहा है। वहीं बृहस्पतिवार से एसपीजी समेत केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां यहां पहुंच जाएंगी।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी का होता है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते एसपीजी किसी भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री के करीब नहीं आने देती है। ऐसे में व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए बृहस्पतिवार से एसपीजी यहां पर मौजूद रहेगी। एसपीजी के आने के बाद किसी को भी जनसभा स्थल के आसपास जाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी ही यहां आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की चार लेयर होंगी
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा की चार लेयर होंगी। पहली लेयर में एसपीजी और एनएसजी के कमांडो रहेंगे। जो आधुनिक हथियारों और रक्षा सामग्रियों से पूरी तरह से लैस होंगे। इसके साथ ही आसपास की जगहों पर स्नाइपर की तैनाती भी रहेगी, जो हर एक व्यक्ति पर नजर रखेंगे। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर यह तत्काल एक्शन लेंगे। इसके बाद की लेयर में एसपी रैंक के पुलिस अधिकारी होंगे। अंतिम लेयर की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल के जवान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed