फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students from law institutes across the country will showcase their legal talent.

Noida News: देशभर के विधि संस्थानों के विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी कानूनी प्रतिभा

Tue, 18 Aug 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Students from law institutes across the country will showcase their legal talent.
देशभर के विधि संस्थानों के विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी कानूनी प्रतिभा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस की ओर से पंचम पीएन माथुर मेमोरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित विवरणिका का विमोचन मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह और डीन अकादमिक प्रो. राजीव वार्ष्णेय ने किया। विवरणिका में प्रतियोगिता के नियम, शर्तें, पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है। चतुर्थ पीएन माथुर मेमोरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 08 व 9 नवंबर 2025 को विश्वविद्यालय में किया गया था। इसमें देशभर से 64 टीमों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विनय कुमार माथुर और दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा सहित विधि क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुई थीं। डॉ. केके द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का संचालन सहायक प्राध्यापिका डॉ. ममता शर्मा और डॉ. रमा शर्मा के मार्गदर्शन में किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed