सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students' suggestions will change pic of edu in inter col

Noida News: छात्रों के सुझाव बदलेंगे इंटर कॉलेज की पढ़ाई व सुविधा की तस्वीर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Students' suggestions will change pic of edu in inter col
विज्ञापन
दो हजार छात्रों से विचार लेकर उनकी जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप होंगे बदलाव
Trending Videos

प्रबंधन की प्रश्नावली में पढ़ाई के तरीके और शिक्षण शैली से जुड़े प्रश्न होंगे शामिल



नेहा शर्मा
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज ने शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और छात्र केंद्रित बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत कॉलेज प्रबंधन अब सीधे छात्रों से सुझाव लेकर पढ़ाई और माहौल में सुधार करेगा। करीब दो हजार छात्रों से विचार लेकर उनकी जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप सकारात्मक बदलाव किए जाएंगे। यह जिले का पहला इंटर कॉलेज हैं, जहां पर इस तरह की पहल शुरू की गई है।


प्रबंधन ने एक प्रश्नावली तैयार की है, जिसमें पढ़ाई के तरीके, शिक्षण शैली, स्कूल की सुविधाएं और अनुशासन से जुड़े सवाल शामिल हैं। इसे प्रत्येक छात्र से भरवाया जाएगा। इसके बाद सुझावों का विश्लेषण कर सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात रखने के लिए छात्रों को मिलेगा मंच

प्रबंधन का मानना है कि यह पहल छात्रों को अपनी बात रखने का मंच देगी। सुधार से छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और उनमें जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी।



इससे पहले स्कूल में आइडिया बॉक्स की शुरुआत की गई थी, जिसमें छात्रों से शहर को बेहतर बनाने के सुझाव मांगे गए थे। कई छात्रों ने उपयोगी सुझाव दिए, जिन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया। उस दौरान भी कई छात्रों के सुझाव को सराहना मिली थी।
कोट
पहल का उद्देश्य छात्रों को अपनी राय देने के लिए प्रेरित करना है। प्रश्नावली को इसी दृष्टिकोण से तैयार किया गया है, ताकि सुझावों को आसानी से लागू किया जा सके। -मोहित वशिष्ठ, प्रिंसिपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article