{"_id":"6a1041bc16caa82a1d0fb664","slug":"students-who-fail-in-one-subject-will-now-appear-for-compartment-exams-noida-news-c-23-1-lko1064-95434-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक विषय में फेल छात्र अब देंगे कंपार्टमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक विषय में फेल छात्र अब देंगे कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब इंप्रूवमेंट परीक्षा वही विद्यार्थी देंगे जो सभी विषयों में पास हों और किसी एक में अंक सुधारना चाहते हों
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट व इप्रूवमेंट परीक्षा के लिए बोर्ड ने बदलाव किए हैं। अब तक हाईस्कूल में किसी एक विषय में फेल छात्र इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होते थे लेकिन अब ऐसे विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अब इंप्रूवमेंट परीक्षा में वह परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, जो सभी विषयों में उत्तीर्ण होंगे और किसी एक विषय के अंकों को सुधारना चाहते होंगे। इसके अलावा अंक सुधार परीक्षा का प्रावधान इंटरमीडिएट में भी इस बार से शुरू होगा। प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिल सकती है। अब तक इंटरमीडिएट में अंक सुधार परीक्षा की व्यवस्था नहीं थी। यह व्यवस्था केवल हाईस्कूल के लिए थी।
विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सीबीएसई की तरह छात्र यदि अंक सुधार परीक्षा में सम्मिलित होते हैं तो उनके अंतिम अंक मुख्य परीक्षा और इंप्रूवमेंट परीक्षा में से जिसमें अधिक होंगे, वह माने जाएंगे। यानी यदि इंप्रूवमेंट परीक्षा में मुख्य परीक्षा की तुलना में कम अंक मिलते हैं तो अंकपत्र में इंप्रूवमेंट का नहीं, बल्कि मुख्य परीक्षा वाला अंक अंकित होगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे।
Trending Videos