सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   suppier arrested with amack and cokin

Noida News: स्मैक-कोकीन के साथ सप्लायर गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
suppier arrested with amack and cokin
विज्ञापन
-बाहरी जिला पुलिस ने की गिरफ्तारी, सुल्तानपुरी में करता था सप्लाई
Trending Videos


नई दिल्ली । बाहरी जिले की नारकोटिक्स सेल ने सुल्तानपुरी इलाके में ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक, 4 ग्राम कोकीन और एक बाइक बरामद की है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 22 मार्च की रात एक व्यक्ति के सुल्तानपुरी स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के पास नशे के सामान सप्लाई करने की जानकारी मिली।
पुलिस ने वहां घेराबंदी कर कुछ देर बाद बाइक से आए एक युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उसने भागने का प्रयास किया, पर असफल रहा। आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी 26 साल के ओम प्रकाश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed