{"_id":"6a6f53dd60118b79f2068c42","slug":"swimmers-make-a-splash-bagging-77-medals-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102064-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तैराकों ने पूल में मचाया गदर, झटके 77 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तैराकों ने पूल में मचाया गदर, झटके 77 पदक
विज्ञापन
मेरठ में आयोजित सीबीएसई जोनल स्विमिंग प्रतियोगिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई जोनल स्विमिंग चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। मेरठ के आईआईएमटी अकादमी में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई जोनल स्विमिंग चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने पूल में गदर मचाया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 134 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 29 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 77 स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, स्पर्श ग्लोबल स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल समेत जिले के कई विद्यालयों के तैराकों ने व्यक्तिगत और रिले स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन किया।
प्रमुख खिलाड़ियों में वेदांत चंद्र ने 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में पांच स्वर्ण पदक जीते। शिवांश मिश्रा ने 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अयान विष्णोई ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर बटरफ्लाई और 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में पांच स्वर्ण पदक हासिल किए। अनय गुप्ता ने 50 मीटर और 200 मीटर बैकस्ट्रोक व 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में तीन स्वर्ण पदक जीते। देवांश रॉय ने 100, 200 और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण और 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक जीता।
जिगर शर्मा ने 50 और 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण व 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक अपने नाम किया। औरम बिष्ट ने 100 और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण व 200 और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीते। वरुण ओरुगांटी ने 400 और 800 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, 200 मीटर बटरफ्लाई और 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में कांस्य पदक हासिल किए। शौर्यन मलिक ने 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण व 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीता। इसके अलावा आयु त्यागी, अश्मित सिंह, विष्णु नारायण राय, सुवीर चावला, देव भारद्वाज, सात्विक देबदास, वियान सिंह, श्लोक गुरुराज कुलकर्णी, अगस्त्य सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जीत का पंच...तीन मुक्केबाजों ने मारी बाजी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के तीन बॉक्सरों ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से उत्तराखंड में नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालक व बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बॉक्सरों ने दो स्वर्ण पदक समेत तीन पदक हासिल कर राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर परिवार, अकादमी, स्कूल व क्षेत्र में खुशी की लहर हैं। उत्तराखंड के देहरादून स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में 28 जुलाई से 02 अगस्त तक बालक व बालिका वर्ग में नॉर्थ जोन-1 की इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से 1200 से अधिक बॉक्सरों ने भाग लिया। इनमें जिले के तीन खिलाड़ी बालिका वर्ग में रिया बैसोया ने 80 से अधिक किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक वर्ग में कृष भाटी ने 66-70 किग्रा में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, दिव्यांश ने 32-34 किग्रा में रजत पदक प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित सादोपुर गांव में संचालित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में कोच प्रमोद कुमार की निगरानी में बॉक्सिंग के गुर सीखते हैं।