{"_id":"69ce66b5476d9b27dd080a95","slug":"talent-will-get-a-platform-chess-club-will-be-formed-in-the-college-noida-news-c-1-noi1095-4117986-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रतिभा को मिलेगा मंच, कॉलेज में बनेगा चेस क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रतिभा को मिलेगा मंच, कॉलेज में बनेगा चेस क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला चेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद राजकीय इंटर कॉलेज का फैसला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अमर उजाला की चेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज प्रशासन ने स्कूल में चेस क्लब शुरू करने का फैसला किया है। पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और एकाग्रता को बढ़ावा देना है। स्कूल स्तर पर इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकीं हैं।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, चेस क्लब के लिए परिसर में एक अलग कक्ष निर्धारित किया जाएगा, जहां विद्यार्थी रोजाना अभ्यास कर सकेंगे। इसके लिए जरूरी चेस बोर्ड समेत अन्य चीजें खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। स्कूल प्रबंधक ने बताया कि अमर उजाला की प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने निजी स्कूलों के प्रतिभागियों के साथ मुकाबला करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। कई छात्र टॉप प्रतिभागियों में शामिल रहे, जबकि स्कूल में अब तक चेस खेलने की कोई औपचारिक व्यवस्था नहीं है। सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों की इस उपलब्धि ने स्कूल प्रशासन को प्रेरित किया है कि उन्हें बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
प्रिंसिपल मोहित वशिष्ठ ने कहा कि चेस क्लब की स्थापना से छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रों के प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि उनमें अपार क्षमता है, जिसे सही मार्गदर्शन के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Trending Videos