{"_id":"6a15b0679f8ef505440a41b4","slug":"tanish-of-the-district-won-gold-in-wushu-noida-news-c-23-1-lko1064-95838-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले के तनिश ने वुशू में जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले के तनिश ने वुशू में जीता सोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो --
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले के वुशू खिलाड़ी तनिश नागर ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुई एचवाईएक्स ओशिनिया इंटरनेशनल इनविटेशनल वूशु कुंग फू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन स्थित स्लीमन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्वींसलैंड में 21 से 25 मई तक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें 11 देशों के करीब 180 वुशू खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। तनिश ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित दुजाना गांव के रहने वाले हैं। जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी दादरी के सादोपुर की झाल स्थित ब्लू डायमंड अकादमी में कोच अमित रोषा की निगरानी में वुशू के गुर सीखते हैं। उत्तर प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष सुहेल अहमद और सचिव मनीष कक्कड़ ने भी खिलाड़ी को जीत की बधाई दी।