सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Taxi driver assaulted, mobile and cash stolen

Noida News: टैक्सी चालक से मारपीट, मोबाइल और नकदी चोरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Taxi driver assaulted, mobile and cash stolen
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में टैक्सी चालक के साथ मारपीट और चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित चालक की तहरीर पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
तिलपता स्थित शिव शक्ति कॉलोनी निवासी आबिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 16 मई की सुबह गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए निकले थे। जब स्टाफ कॉलोनी ईटा-1 के पास पहुंचे तो एक बेतरतीब ढंग से चल रही कार को देखकर हादसे की आशंका देखते हुए उन्होंने चालक को सही तरीके से कार चलाने के लिए कहा। इससे नाराज होकर कार सवार युवकों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। उनके शोर मचाने पर आरोपी भागे। इसके बाद जब वह वापस अपनी गाड़ी में बैठे तो उसका पर्स गायब था। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब पांच हजार रुपये थे। इसके अलावा मोबाइल फोन और टैक्सी की चाबी भी गायब थी। उन्होंने युवकों पर चोरी का आरोप लगाया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed