फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teej: Rising demand among women for everything from nail art to makeup.

तीज : नेल आर्ट से मेकअप तक बढ़ी महिलाओं की मांग - संशोधित

Mon, 10 Aug 2026 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Teej: Rising demand among women for everything from nail art to makeup.
तीज : नेल आर्ट से मेकअप तक बढ़ी महिलाओं की मांग
विज्ञापन

शहर में ब्यूटी और मेकअप कारोबार में देखने को मिल रही है तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। हरियाली तीज में अभी पांच दिन बाकी हैं, लेकिन शहर में ब्यूटी और मेकअप कारोबार में अभी से तेजी देखने को मिल रही है। पिछले करीब 10 दिनों से ब्यूटी पार्लर, मेकअप, नेल आर्ट, हेयर स्टाइल और फेशियल जैसी सेवाओं के लिए महिलाओं की संख्या बढ़ी है। तीज के त्योहार को लेकर महिलाएं पारंपरिक परिधान और आभूषणों के साथ अपने लुक को खास बनाने की तैयारी में जुटी हैं। ब्यूटी पार्लर संचालकों के मुताबिक त्योहार से कुछ दिन पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

इस बार महिलाओं में हैवी मेकअप की जगह नेचुरल और सटल लुक की मांग अधिक देखने को मिल रही है। वहीं, मेहंदी के साथ मैचिंग नेल आर्ट, मिनिमल डिजाइन और ग्लॉसी फिनिश वाले नेल्स भी पसंद किए जा रहे हैं। कई महिलाएं तीज के दिन के साथ-साथ पहले से ही फेशियल, हेयर स्पा और स्किन केयर करा रही हैं, ताकि त्योहार वाले दिन चेहरे पर अलग निखार दिखे।
विज्ञापन

नेल आर्ट का ट्रेंड काफी बढ़ा है। महिलाएं फेशियल, वैक्स कराने और आईब्रो बनाना के लिए पहुंचने लगी है। -कविशा तोमर, ब्यूटीशियन

तीज को चार दिन बाकी है। महिलाओं की भीड़ पार्लर तक पहुंचने लगी है। घर बुलाकर भी सर्विस दी जा रही है। - बिंदू, मेकअप आर्टिस्ट
इस बार मैंने हैवी मेकअप के बजाय नेचुरल मेकअप और हल्का ग्लो वाला लुक कराने का फैसला किया है। - प्रतिभा सिंह, सेक्टर-120 निवासी

एक सप्ताह पहले ही फेशियल और हेयर स्पा करा लिया है। इस बार सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक ज्यादा पसंद है। -रूची, सेक्टर-76 निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed