सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused, who were out on bail, assaulted each other due to enmity, injuring two people including a head constable.

Noida News: बेल पर आए आरोपियों ने रंजिश में की मारपीट, हेड कॉन्स्टेबल समेत दो घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
The accused, who were out on bail, assaulted each other due to enmity, injuring two people including a head constable.
विज्ञापन
- अलीगढ़ से शादी में आया था परिवार, हत्या में आजीवन कारावास की सजा पाए आरोपी बेल पर हैं
Trending Videos

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। अलीगढ़ से सगाई समारोह में परिवार समेत शामिल होने आच्छेपुर आए हेड कॉन्स्टेबल पिता और उनके बेटे पर हमला कर दिया गया। हमलावर हेड कॉन्स्टेबल के भाई की हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास काट रहे हैं। फिलहाल दोनों बेल पर हैं।
हमले में घायल हुए यूपी पुलिस में हेड कॉन्सटेबल ब्रह्मजीत ने बताया कि वे बेटे यश प्रताप समेत परिवार संग एक सगाई समारोह में शामिल होने आए थे। आरोप है कि इसी दौरान ब्रह्मजीत और उनके भाई के हत्यारे सत्यपाल के बीच हुई बहस मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों पर फायरिंग करने का भी आरोप है। हांलाकि किसी को गोली नहीं लगी लेकिन लाठी-डंडों से किए गए हमलों में ब्रह्मजीत और उनके बेटे यश घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सतपाल, सतीश, ललित, गौरव, विवेक समेत एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ब्रह्मजीत के भाई रबूपुरा के आछेपुर निवासी हरिवंश की हत्या कर दी गई थी। अदालत ने मामले में गांव के ही सत्यपाल सिंह और उसके भाई सतीश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed