सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The District Olympic Competition fell victim to the dispute between the District Associations and the District Olympic Association.

Noida News: जिला एसोसिएशनों व जिला ओलंपिक संघ के विवाद की भेंट चढ़ी जिला ओलंपिक प्रतियोगिता

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
The District Olympic Competition fell victim to the dispute between the District Associations and the District Olympic Association.
विज्ञापन
- संघ और खेल एसोसिएशनों के बीच गहराए मतभेद, कई पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को भेजने से किया इनकार
Trending Videos

- करीब 20 वर्षों बाद 20 स्पर्धाओं में होने थे मुकाबले

नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो में 1 मई से शुरू हुई जिला ओलंपिक प्रतियोगिता अब विवादों के घेरे में है। जिला ओलंपिक संघ और विभिन्न खेल एसोसिएशनों के बीच आपसी मतभेद के चलते कई स्पर्धाओं के आयोजन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। स्थिति यह है कि कई खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी भेजने से इनकार कर दिया है, जिससे पूरे आयोजन की रूपरेखा प्रभावित हो रही है।



जिला ओलंपिक संघ की ओर से करीब 20 वर्षों बाद गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न स्कूल, अकादमी व खेल मैदानों में 1 से 5 मई तक जिला स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में करीब 20 स्पर्धाओं में मुकाबले होने हैं, लेकिन संघ और एसोसिएशनों के बीच समन्वय की कमी के चलते प्रतियोगिता को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संघ के कार्यकारी सचिव जफर खान ने बताया कि प्रतियोगिता में ताइक्वांडो, हॉकी, जूडो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, तीरंदाजी, शूटिंग, कुश्ती, हैंडबॉल, बैडमिंटन, जूडो, क्रिकेट, तीरंदाजी, स्क्वैश खेलों के एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को भेजा नहीं जा रहा है। जबकि समय-समय पर उनको प्रतियोगिता के बारे में अवगत कराया गया था। साथ ही इन खेलों के पदाधिकारियों ने संघ की बैठक में भी भाग नहीं लिया। उनका कहना है कि प्रतियोगिता को लेकर एसोसिएशन की ओर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। वहीं, स्वीमिंग व टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन कराने पर चर्चा चल रही है। दूसरी ओर, कुछ एसोसिएशन पदाधिकारियों का आरोप है कि उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई और न ही आयोजन की रूपरेखा को लेकर पारदर्शिता बरती गई। उनका कहना है कि बिना उचित संवाद और तैयारी के प्रतियोगिता कराना संभव नहीं है। वहीं, भीषण गर्मी के कारण खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने फिलहाल स्पर्धाओं के आयोजन से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

20 स्पर्धाओं में होने हैं मुकाबले
जिले में इस बार करीब 20 खेल स्पर्धाओं के आयोजन की योजना थी, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद थी। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए कई स्पर्धाएं प्रभावित हो सकती हैं। संघ व एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मतभेद के कारण खिलाड़ियों में भी निराशा का माहौल है, क्योंकि वे लंबे समय से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे।

------

पीएफसी फाइट क्लब ने जीते 11 स्वर्ण
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विजय श्री जिमनास्टिक अकादमी में रविवार को जिला ओलंपिक खेल किकबॉक्सिंग स्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें जिले से करीब 63 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पीएफसी फाइट क्लब ने 11 स्वर्ण व 8 कांस्य पदक जीते। वहीं, ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी ने 8 स्वर्ण पदक व 2 कांस्य पदक पर कब्जा किया। सीनियर रेफरी शिवालक राज, अमित कुमार, सोनू कुमार, ललित कुमार, कोच धीरज कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed