{"_id":"6a315679cce5fedb13091386","slug":"the-line-was-to-be-laid-over-180-km-so-far-work-on-only-15-km-has-been-completed-noida-news-c-1-noi1095-4400849-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 180 किमी में बिछनी थी लाइन, अब तक सिर्फ 1.5 किमी का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 180 किमी में बिछनी थी लाइन, अब तक सिर्फ 1.5 किमी का काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- बिजली आपूर्ति सुधारने की योजना की समीक्षा, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में बिजली आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित 180 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन बिछाने का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। समीक्षा बैठक में सामने आया कि अब तक केवल 1.5 किलोमीटर केबल ही बिछाई जा सकी है। इस पर अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। यह परियोजना आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुरू की गई थी। गर्मियों में लगातार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और लंबी बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें भी मिली हैं। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में परियोजना की प्रगति पर चर्चा की गई। अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।