{"_id":"6a535edae7df6a6faa051793","slug":"the-maximum-development-of-students-is-the-biggest-priority-noida-news-c-1-1-noi1125-4492950-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु मंत्र: छात्रों का सर्वांगीण विकास है सबसे बड़ी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु मंत्र: छात्रों का सर्वांगीण विकास है सबसे बड़ी प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु मंत्र: छात्रों का सर्वांगीण विकास है सबसे बड़ी प्राथमिकता
एक शिक्षक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी केवल किताबों तक सीमित शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इसी सोच के साथ हम आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान देते हैं। आज के समय में समाज से धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे संस्कारों, जैसे माता-पिता और गुरुजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना और बड़ों का सम्मान करते हुए हाथ जोड़कर नमस्ते करना, बच्चों को नियमित रूप से सिखाया जाता है।
विद्यार्थियों का स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितनी उनकी शिक्षा। इसलिए उन्हें फास्ट फूड से दूरी बनाने और संतुलित व प्रोटीन युक्त भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के साथ प्रतियोगी माहौल के अनुरूप ज्ञान और कौशल विकसित करे, ताकि वह किसी भी मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करे।
राजेश कुमार
प्रधानाचार्य, बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल
---------------
नेहा शर्मा