Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Noida: Intense sunshine and humidity in the city since Sunday morning; heat to rise over the next few days.
{"_id":"6a5377c62e1154730e0f215b","slug":"video-noida-intense-sunshine-and-humidity-in-the-city-since-sunday-morning-heat-to-rise-over-the-next-few-days-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: शहर में रविवार सुबह से ही तेज धूप और उमस,अगले कुछ दिनों तक बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: शहर में रविवार सुबह से ही तेज धूप और उमस,अगले कुछ दिनों तक बढ़ेगी गर्मी
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:47 PM IST
Link Copied
नोएडा। शहर में रविवार सुबह से ही तेज धूप और उमस का असर देखने को मिला। सुबह के समय ही तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी का असर लगातार बना रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश की संभावना कम है। ऐसे में दिन के समय तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म मौसम के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करने और दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह गर्मी बनी रहने के आसार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।