{"_id":"6a538c1f5774a3241f00c8f5","slug":"lift-problem-grnoida-news-c-23-1-lko1064-99985-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्टें ठप, फायर सिस्टम पर भी सवाल... न्यूटेक ला पलासिया के लोगों जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्टें ठप, फायर सिस्टम पर भी सवाल... न्यूटेक ला पलासिया के लोगों जताई चिंता
विज्ञापन
विवेक शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सोसाइटी के टावरों की पिछले तीन दिनों से कई लिफ्ट हैं बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित न्यूटेक ला पलासिया सोसाइटी के टावरों की पिछले तीन दिनों से कई लिफ्ट बंद होने के कारण निवासियों को परेशानी हो रही हैं। ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को सीढ़ियों से आना-जाना पड़ रहा है। इसके साथ ही कुछ निवासियों ने सोसाइटी के फायर सिस्टम के काम नहीं करने का आरोप लगाया है।
निवासियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश से बेसमेंट में लिफ्ट के पैनल में पानी भर गया था। इसके बाद सभी लिफ्ट बंद हो गई। उनका कहना है कि सोसाइटी के तीन टॉवरों में से केवल एक टॉवर की लिफ्ट चालू है। बाकी टॉवरों के लोग अब भी सीढ़ियों का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि यह नहीं पता चल पाया है कि लिफ्ट को कब ठीक कराया जाएगा।
निवासियों का कहना है कि लिफ्ट बंद होने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सोसाइटी का फायर सिस्टम भी काम नहीं कर रहा है, जिसे जल्द दुरुस्त किए जाने की जरूरत है। वहीं इको विलेज-1 सोसाइटी के ए-2 और डी-2 टावर की लिफ्ट बंद है। यहां पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद लिफ्ट बंद हो गई थी।
विज्ञापन
- तीन दिन से लिफ्ट बंद है। ऊपरी मंजिल तक सीढ़ियों से जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। -सोमेश्वर मिश्रा, न्यूटेक ला पलासिया
- बारिश के बाद लिफ्ट के पिट में पानी भर गया था। तब से अधिकांश लिफ्टें बंद हैं और अभी तक पूरी तरह चालू नहीं हो सकी हैं।
-विवेक शर्मा, न्यूटेक ला पलासिया
- तीन टॉवरों में से सिर्फ एक टॉवर की लिफ्ट चल रही है। बाकी लोगों को रोज कई मंजिल सीढ़ियों से चढ़नी पड़ रही हैं। -मनोज सानू, न्यूटेक ला पलासिया
- लिफ्ट के साथ-साथ फायर सिस्टम भी काम नहीं कर रहा है। सुरक्षा से जुड़े इंतजाम जल्द ठीक होने चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
-कृति राज, न्यूटेक ला पलासिया