फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   street dog problem

Noida News: पहले कुत्ते हटाओ, फिर काम कराओ...घरेलू सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 12 Jul 2026 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
street dog problem
-ग्रेनो वेस्ट की लोट्स विला सोसाइटी का मामला, प्रदर्शन के बाद घर लौट गई घरेलू सहायिकाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। रोटी कमाने आईं घरेलू सहायिकाएं जब खुद को सुरक्षित महसूस न करें, तो गुस्सा फूटना तय है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लोट्स विला सोसाइटी में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों से तंग आकर रविवार को सहायिकाओं ने काम बंद कर मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि आए दिन लावारिश कुत्ते हमला कर रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक सोसाइटी परिसर से लावारिश कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक वो किसी भी फ्लैट में काम करने नहीं जाएंगी। इसके चलते कई घरों का घरेलू काम भी प्रभावित हुआ। वहीं निवासी दिनेश ने बताया कि सुबह काम पर आने वाली घरेलू सहायिकाओं ने गेट पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में घूमने वाले लावारिश कुत्ते अक्सर उन पर हमला कर देते हैं और कई महिलाओं को काट चुके हैं।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि घरेलू सहायिकाओं के साथ स्थानीय निवासियों को भी कई बार कुत्ते काट चुके हैं। लावारिश कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता रहती है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और निवासियों ने संबंधित अधिकारियों और सोसाइटी प्रबंधन से जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed