फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If training is not undertaken, 'Untrained' will be written next to the name.

Noida News: प्रशिक्षण नहीं लिया तो नाम के आगे लिखा जाएगा 'अनट्रेंड'

Sun, 12 Jul 2026 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
If training is not undertaken, 'Untrained' will be written next to the name.
- यूपी रेरा ने रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाले सभी एजेंटों को दी चेतावनी
विज्ञापन

- बिल्डरों और खरीदारों को किया सतर्क, कहा-लिस्ट देखकर ही करें संपर्क
नंबर
7320 एजेंट पंजीकृत है यूपी रेरा में
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण ने एक बार फिर रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाले एजेंटों को चेतावनी जारी की है। रेरा ने कहा है कि यूपी रेरा का प्रशिक्षण लेकर प्रमाण पत्र हासिल करना जरूरी है। ऐसा नहीं किया तो फिर वेबसाइट पर उनके नाम के आगे 'अनट्रेंड' लिख दिया जाएगा। वहीं खरीदारों और बिल्डरों को भी ऐसे एजेंटों से दूर रहने को कहा गया है।

यूपी रेरा में इस समय 7320 एजेंट पंजीकृत हैं। जबकि इससे कहीं ज्यादा एजेंट रियल एस्टेट सेक्टर में काम कर रहे हैं। जिनको यूपी रेरा के नियमों की जानकारी तक नहीं है। ऐसा होने पर वो खरीदारों को भी गुमराह कर रहे है। इस पर यूपी रेरा ने सभी एजेंटों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एजेंटों को नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। अब तक करीब 40 बैच को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, लेकिन अभी भी हजारों एजेंटों ने प्रशिक्षण नहीं लिया है और ना ही वो आवेदन कर रहे हैं। इनमें वो भी एजेंट शामिल है, जो पहले से ही यूपी रेरा में पंजीकृत है। इस पर यूपी रेरा ने सख्ती के साथ आखिरी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


खरीदारों को जागरूक करेगा यूपी रेरा
अफसरों ने बताया कि अप्रशिक्षित एजेंट खरीदारों को अधूरी जानकारी देकर गुमराह कर रहे हैं। नियमों की जानकारी नहीं होने पर एजेंट खरीदारों के साथ गलत करार कर रहे है। इसके प्रति यूपी रेरा खरीदारों को भी जागरण करेगा ताकि अप्रशिक्षित एजेंटों के माध्यम से निवेश करने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाले सभी एजेंटों का प्रशिक्षण लेना जरूरी है। यूपी रेरा में पहले से ही पंजीकृत एजेंटों को भी चेतावनी जारी की है। प्रशिक्षण नहीं लेने पर वेबसाइट पर उनके आगे 'अनट्रेंड' लिखा जाएगा। खरीदारों को भी इनसे सतर्क रहना होगा।- महेंद्र वर्मा, सचिव यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article