{"_id":"6a5317597233685e28061a9d","slug":"video-soil-begins-cave-in-farm-15-foot-wide-10-foot-deep-pit-forms-in-ghazipur-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेत में धंसने लगी मिट्टी, 15 फीट चौड़ा व 10 फीट बना गड्ढा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में धंसने लगी मिट्टी, 15 फीट चौड़ा व 10 फीट बना गड्ढा; VIDEO
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव के एक किसान के खेत में शनिवार की सुबह मिट्टी धंसने से खलबली मच गई। जानकारी होने पर हल्का लेखपाल और 112 डाॅयल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल कर वापस चली गई। इधर, दोपहर दो बजे तक पंद्रह फीट चौड़ा और दस फीट गहराई में मिट्टी धंस गई थी।
किसान अमित यादव ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के बगल में शहाबुद्दीनपुर गांव स्थित डीह बाबा मंदिर के पास खेत है। सुबह 8. 30 बजे अचानक खेत की जमीन धंस गई। मात्र आधे घंटे के अंदर एक बड़ा गड्ढा बन गया और जमीन नीचे दबने लगी। जमीन धंसने की जानकारी मिलते ही गांव सहित आसपास के लोगों में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने इस घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए आंशका जाहिर किया कि जहां मिट्टी धंसी है वहां पर कुंआ आदि रहा हो। मिट्टी धंसने से पहले पूरे खेत में दस दिन पहले ही धान की रोपाई की गई है। इस घटना से आसपास के खेतों में भी खतरा मंडरा रहा है। किसान अमित यादव ने बताया कि सुबह सात बजे वह खेत पर गए था। उस समय मिट्टी कहीं नहीं धंसी थी। सुबह 8. 30 बजे गांव के कुछ लोगों ने घर आकर बताया कि खेत में एक बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है। इस समय अभी और धंस रहा है। दोपहर दो बजे तक पंद्रह फीट चौड़ा और दस फीट गहराई में मिट्टी धंस गई है। इस तरह अचानक जमीन धंसने से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया है। उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि लोगों को हिदायत दी गई है कि आसपास कोई खड़ा न हो। जमीन धंसने की जानकारी मिलते ही नलकूप विभाग से जांच पड़ताल करने को कहा गया है। जिले से भी तकनीकी टीम जरूरत पड़ी तो आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।