फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   tree plantation campaign

Noida News: पौधारोपण अभियान को मिली रफ्तार, एमिटी में 50 और राजकीय पीजी कॉलेज में लगाए गए 1000 पौधे

Sun, 12 Jul 2026 03:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
tree plantation campaign
पौधारोपण अभियान को मिली रफ्तार, एमिटी में 50 और राजकीय पीजी कॉलेज में लगाए गए 1000 पौधे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को नोएडा के शैक्षणिक संस्थानों में पौधारोपण अभियान चलाया गया। एमिटी विश्वविद्यालय में 50 से अधिक पौधे लगाए गए, जबकि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 1000 पौधों का रोपण किया गया।

एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लेबर कमिश्नर कार्यालय की लेबर एनफोर्समेंट अधिकारी सुप्रिया द्विवेदी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वृक्षारोपण के महत्व पर हमेशा जोर दिया है। पेड़ों की पूजा करना भी उनके महत्व को स्वीकार करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन


एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ बलविंदर शुक्ला ने कहा कि पौधारोपण को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी कम से कम तीन वर्षों तक देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा संजीव बंसल, एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डा डी के बंद्योपाध्याय मौजूद रहें।
वहीं, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो डॉ मोनिका सिंह के निर्देशन में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत परिसर में खैर, कनेर, आम, जामुन, पीपल, अमरूद और बोतल ब्रश सहित विभिन्न प्रजातियों के 1000 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में डॉ संघमित्रा, डॉ अंजनी रानी, डॉ प्रिया बजाज, डॉ कविता सिंह चौधरी और डॉ याचना त्यागी सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद रहें।
--------------
नेहा शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed