सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trials for admission to sports hostels will begin tomorrow.

Noida News: कल से शुरू होंगे खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Trials for admission to sports hostels will begin tomorrow.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के अधीन संचालित होने वाले प्रदेश के विभिन्न आवासीय खेल छात्रावासों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय चयन ट्रायल 23 से 26 मार्च तक ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम समेत जिले के कई स्थानों पर सुबह 10 बजे से होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल और वहां चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश के आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण और रहने की सुविधा मिलेगी।
Trending Videos

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 23 मार्च को जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेनिस खेलों के बालक वर्ग के ट्रायल होंगे। वहीं, 24 मार्च को इन्हीं खेलों में बालिका वर्ग के ट्रायल होंगे। इसी तरह 25 मार्च को बालक वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल के ट्रायल लिए जाएंगे। 26 मार्च को इन्हीं खेलों में बालिका वर्ग के ट्रायल होंगे। वहीं, मंडल स्तरीय ट्रायल 27 से 30 मार्च तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी ट्रायल के लिए होंगे पात्र
खिलाड़ियों की उम्र एक अप्रैल 2026 के आधार पर तय की गई है। जिमनास्टिक और तैराकी के लिए 12 वर्ष से कम, अन्य सभी खेलों के लिए खिलाड़ियों का जन्म एक अप्रैल 2011 के बाद होना चाहिए। बास्केटबॉल व वॉलीबॉल स्पर्धाओं के लिए बालक की लंबाई 175 सेमी. और बालिकाओं की लंबाई 168 सेमी. होनी चाहिए। खेल छात्रावास में प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। ट्रायल के दिन ऑनलाइन आवेदन पत्र की कॉपी और जन्मतिथि प्रमाणपत्र लाना होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed