{"_id":"69a17e5b661a0716d40d2813","slug":"two-people-injured-in-noida-transformer-explosion-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में हादसा: ट्रांसफार्मर फटने से दो लोग झुलसे, विस्फोट से मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में हादसा: ट्रांसफार्मर फटने से दो लोग झुलसे, विस्फोट से मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंचे अधिकारी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 27 Feb 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार
नोएडा में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर फटने से दो लोग झुलस गए। हादसा नोएडा के व्यस्त सेक्टर 18 में हुआ। धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ट्रांसफार्मर फटने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली से सेट नोएडा शहर में आज एक हादसा सामने आया है। जहां अचानक से ट्रांसफार्मर फट गया। जानकारी के लिए बता दें कि हादसा नोएडा सेक्टर 18 में हुआ है। जहां ट्रांसफार्मर फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Trending Videos
गौतमबुद्धनगर के सीएफओ प्रदीप कुमार ने एक घटना की जानकारी दी है। नोएडा सेक्टर 18 में मल्टीलेवल पार्किंग के पास बिजली का एक ट्रांसफार्मर अचानक फट गया। इस घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों में विजय कुमार और हर्ष शामिल हैं। विजय कुमार सेक्टर 44 नोएडा से हैं। हर्ष अशोक नगर दिल्ली के निवासी हैं। दोनों व्यक्ति सेक्टर 18 में मल्टीलेवल पार्किंग के पास मौजूद थे। तभी बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक फट गया। इस घटना से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है। प्रशासन द्वारा अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। ट्रांसफार्मर फटने से विजय कुमार और हर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस टीम ने बिना देरी किए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्हें तत्काल चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।