{"_id":"6a53ca2233cab658df0094fa","slug":"under-construction-structure-at-sector-33-market-collapses-three-workers-injured-noida-news-c-1-noi1095-4493829-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-33 मार्केट का निर्माणधीन ढांचा ढहा, तीन श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-33 मार्केट का निर्माणधीन ढांचा ढहा, तीन श्रमिक घायल
विज्ञापन
नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-33 स्थित बी-ब्लॉक मार्केट में प्राधिकरण द्वारा बनाई ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नोएडा प्राधिकरण मार्केट का नवीनीकरण के साथ 6 और दुकानों को करा रहा है निर्माण, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-33 मार्केट में नई दुकानें बनाने के लिए खड़ा किया जा रहा निर्माणाधीन ढांचा रविवार दोपहर ढह गया। लेंटर डालने के दौरान शटरिंग भरभराकर गिरने से ऊपर काम कर रहे श्रमिक गिर गए। मलबे में मध्य प्रदेश निवासी संजना, शिवलाल और प्यारेलाल दब गए। थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड दल ने राहत-बचाव कर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें संजना और शिवलाल को गंभीर चोटें लगी हैं जबकि प्यारेलाल को मामूली चोट आई है। घटना के बाद निर्माण स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हादसे के बाद प्राधिकरण की परियोजना में गुणवत्ता व सुरक्षा-व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े हुए हैं।
सेक्टर-24 थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-33 के बी-ब्लॉक में नोएडा प्राधिकरण की ओर से दो मंजिला दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार दोपहर बाद निर्माणाधीन दुकान की छत पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक शटरिंग का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के निर्माण स्थल पर 16 श्रमिक काम कर रहे थे। शटरिंग गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। श्रमिक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर बाद करीब 3:50 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला और यह सुनिश्चित किया कि मलबे में कोई अन्य व्यक्ति फंसा नहीं हो। राहत कार्य पूरा होने के बाद अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी बोले, तेज आवाज से साथ गिरा लेंटर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार दोपहर को लिंटर डालने का काम जारी था। अचानक तेज आवाज के साथ शटरिंग नीचे गिर गई। मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास मौजूद श्रमिकों और लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व फायर विभाग को सूचना दी।
नहीं मिली लिखित शिकायत
सेक्टर-24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी भी घायल या उनके परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। निर्माण स्थल पर शटरिंग की गुणवत्ता, तकनीकी निगरानी, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और मजदूरों के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है।
प्राधिकरण का पक्ष लिफ्ट की चेन टूटने से ढही शटरिंग
सेक्टर-33 मार्केट के नवीनीकरण समेत 6 नई दुकानें परिसर में बनाए जाने की परियोजना की लागत 1.10 करोड़ रुपये है। इसके लिए टेंडर के जरिये प्राधिकरण के वर्क सर्कल-5 ने एजेंसी का चयन किया हुआ है और ठेकेदार काम करवा रहा था। वर्क सर्कल-5 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक राजकमल ने बताया कि लेंटर डालने के काम में ऊपर लिफ्ट से कंक्रीट पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान लिफ्ट की चेन टूटने से कंक्रीट ट्रॉली टूटकर शटरिंग पर गिर गई। इस वजह से शटरिंग का एक हिस्सा ढह गया था।