{"_id":"6a5390a4a4cc532ac40f9b44","slug":"unit-tests-will-begin-in-schools-after-july-15-preparations-complete-noida-news-c-1-noi1095-4493095-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 जुलाई के बाद स्कूलों में शुरू होंगे यूनिट टेस्ट, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 जुलाई के बाद स्कूलों में शुरू होंगे यूनिट टेस्ट, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अधिकांश स्कूलों ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, कुछ संस्थानों में जुलाई अंत या अगस्त के पहले सप्ताह से होंगी परीक्षाएं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिले के स्कूलों ने यूनिट टेस्ट की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकांश स्कूलों में 15 जुलाई के बाद परीक्षाएं शुरू होंगी, जबकि कुछ स्कूल जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में यूनिट टेस्ट कराने की तैयारी कर रहे हैं। कई स्कूलों ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, ताकि विद्यार्थी समय रहते तैयारी कर सकें।
कुछ स्कूलों में कक्षा चार से आठ तक के यूनिट टेस्ट पहले से चल रहे हैं, जबकि नौवीं से 12वीं तक की परीक्षाएं पहले ही संपन्न हो चुकी हैं। यूनिट टेस्ट के जरिए छात्रों की विषयवार तैयारी का आकलन किया जाएगा और प्राप्त अंकों के आधार पर आगे की शैक्षणिक रणनीति बनाई जाएगी।मॉडर्न स्कूल के अनुसार नौवीं से 12वीं तक के यूनिट टेस्ट पूरे हो चुके हैं, जबकि अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं जारी हैं। महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि पहले 15 जुलाई से टेस्ट प्रस्तावित थे, लेकिन अब इन्हें 20 जुलाई से शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। वहीं नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में अगस्त में यूनिट टेस्ट होंगे। तिथियां शिक्षकों की बैठक के बाद तय कर एक सप्ताह पहले विद्यार्थियों को सूचित की जाएंगी। वहीं, इंडियन नेशनल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य वीके गुप्ता ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में यूनिट टेस्ट कराने की योजना है। इस संबंध में सोमवार को शिक्षकों की बैठक के बाद अंतिम कार्यक्रम जारी किया जाएगा।