Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uproar in companies over bonuses; rumors cited as the cause

Noida News: बोनस को लेकर कंपनियों में हंगामा, अफवाह बन रही कारण

Wed, 04 Nov 2026 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar in companies over bonuses; rumors cited as the cause
- बुधवार को भी ग्रेटर नोएडा की एक मोबाइल निर्माता कंपनी पर हुआ जमकर हंगामा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर की अलग-अलग कंपनियों में दिवाली पर बोनस को लेकर कर्मचारियों में विरोध बढ़ रहा है। बुधवार को भी इकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र की एक मोबाइल निर्माता कंपनी के गेट पर कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि कंपनी बोनस नहीं दे रही है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद कर्मचारियों को सही जानकारी देकर शांत कराया। प्रशासन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अगर किसी तरह का संशय है तो अफसरों से सीधे बात करें।

बुधवार सुबह मोबाइल बनाने वाली कंपनी के सैकड़ों कर्मचारी गेट पर जमा हो गए और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ जुटने की सूचना पर इकोटेक वन कोतवाली पुलिस के साथ श्रम विभाग और पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंची और वार्ता शुरू की। कर्मचारियों ने काम का भी बहिष्कार कर दिया। कर्मचारी दिवाली पर बोनस नहीं देने का आरोप लगा रहे थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। कर्मचारियों को ठीक से जानकारी नहीं दी गई थी। इस कारण उन्होंने हंगामा किया। कंपनी को सहीं जानकारी देने को कहा गया है। इस पर कंपनी ने भी सहमति दी है। उसके बाद कर्मचारियों ने हंगामा बंद कर काम शुरू किया।
विज्ञापन


बोनस को लेकर उड़ रही अफवाह
सहायक श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि इस समय सोशल मीडिया पर काफी अफवाह उड़ रही है। कोर्ट के आदेश पर 5100 रुपये बोनस देने का भी गलत संदेश चल रहा है। श्रमिकों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना होगा। अगर किसी तरह की समस्या है तो अफसरों से बात कर सकते हैं। नियमों के तहत बोनस दिया जाएगा। मोबाइल निर्माता कंपनी में भी जिन लोगों ने हंगामा किया, उनमें ज्यादातर एक अप्रैल, 2026 के बाद नौकरी शुरू करने वाले थे। इन श्रमिकों को अगले वर्ष बोनस मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed