सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vedic mantras resonated at Noida International Airport ahead of flights

Noida Airport: उड़ानों से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गूंजें वैदिक मंत्र, टर्मिनल फोरकोर्ट में हुआ हवन

माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी Published by: विकास कुमार Updated Thu, 11 Jun 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार


एयरपोर्ट से 15 जून को पहली उड़ान होगी और यात्री विमान लखनऊ से यात्रियों को लेकर सुबह यहां पहुंचेगा। इसके बाद यह वापस लखनऊ रवाना हो जाएगा।

Vedic mantras resonated at Noida International Airport ahead of flights
नोएडा एयरपोर्ट परिसर में हवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कमर्शियल उड़ानें दो दिन बाद से शुरू होने जा रही हैं। उड़ानें शुरू होने से पहले एयरपोर्ट के सफल संचालन, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की कामना के साथ गुरुवार को एयरपोर्ट परिसर में हवन किया गया। जेवर विधायक, यापल और प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में विधि विधान से हवन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर वैदिक मंत्रों की ध्वनि से गूंज उठा। 



एयरपोर्ट से 15 जून को पहली उड़ान होगी और यात्री विमान लखनऊ से यात्रियों को लेकर सुबह यहां पहुंचेगा। इसके बाद यह वापस लखनऊ रवाना हो जाएगा। एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही हर दिन तरक्की की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे, इसी कामना के साथ एयरपोर्ट के टर्मिनल फोरकोर्ट एरिया (ईस्ट साइड) में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधि विधान से हवन करने के बाद जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डे नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक पहचान का प्रतीक बनने जा रहा है। यह केंद्र और प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। एयरपोर्ट के जरिए जेवर क्षेत्र आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed