सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   wall of five-storey building under construction collapsed due to a strong storm in Greater Noida video

ग्रेटर नोएडा में आफत की आंधी: पड़ोसी के घर पर पांचवीं मंजिल पर बनी नई दीवार गिरी, ढह गया दो मंजिला मकान; Video

माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Jun 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

यमुना सिटी के रबूपुरा में मं तेज आंधी से एक बड़ा हादसा हुआ। एक पांच मंजिला निर्माणाधीन भवन की दीवार पड़ोस के दो मंजिला मकान पर गिर गई। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई। 

wall of five-storey building under construction collapsed due to a strong storm in Greater Noida video
रबूपुरा में तेज आंधी से एक बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एनसीआर में मंगलवार देर रात आई तेज आंधी के कारण यमुना सिटी में बड़ा हादसा होने से बच गया। यमुना सिटी के रबूपुरा कस्बे में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार पड़ोस के दो मंजिला मकान पर जा गिरी। 

दो मंजिला मकान पूरी तरह से धराशाही
दीवार गिरने के कारण दो मंजिला मकान पूरी तरह से धराशाही हो गया और मकान में सो रही दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई। देर रात मकान गिरने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और इलाके के लोग रात में ही राहत कार्य में जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी से रबूपुरा में हादसा
रबूपुरा के गांव चांदपुर में जितेंद्र उर्फ जीतू के पांच मंजिला मकान में ऊपरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार रात अचानक मौसम खराब होने के साथ तेज आंधी और तूफान आया। 

पांचवीं मंजिल पर बनी नई दीवार गिरी
तेज आंधी के कारण निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल पर बनी नई दीवार असंतुलित होकर बगल में स्थित दो भाई शमशेर और शमशु के दो मंजिला मकान पर जा गिरी।

विज्ञापन

हादसे के बाद मच गई अफरा-तफरी
दीवार गिरने के बाद मकान का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही देखते भवन पूरी तरह से धराशायी हो गया। हादसे के समय घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

हादसे में दो महिलाएं घायल
हादसे के कारण घर के अंदर सो रही परिवार की दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीक के निजी मकान में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के कारण परिवार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका लगाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed