{"_id":"69f762e52ba849542c0c2a53","slug":"water-and-sewer-charges-hiked-by-29-paise-residents-open-front-against-aoa-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93864-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैम और पानी चार्ज 29 पैसे बढ़ा, निवासियों ने एओए के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैम और पानी चार्ज 29 पैसे बढ़ा, निवासियों ने एओए के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्यूजन होम्स सोसायटी के निवासियों ने जुलूस निकाल कर विरोध जताया, जल्द जीबीएम बुला की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसायटी के निवासियों ने रविवार को जुलूस निकालकर विरोध जताया। उनका आरोप है कि एओए ने बिना किसी जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) के कॉमन एरिया मेंटेनेंस और पानी के चार्ज में 29 पैसे बढ़ा दिए हैं। लोगों का कहना है कि बिना आम सहमति और पारदर्शी प्रक्रिया के शुल्क बढ़ाना नियमों का उल्लंघन है। निवासियों ने एओए की कार्यशैली पर सवाल उठाए और बढ़े चार्ज को तुरंत वापस लेने की मांग की।
निवासियों का कहना है कि इस तरह का फैसला पूरी तरह से मनमाना है। एओए ने न तो कोई पूर्व सूचना दी और न ही निवासियों की सहमति ली। चार्ज में अचानक हुई वृद्धि से मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों ने मांग की कि जल्द जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई जाए,जिसमें सभी निवासियों की मौजूदगी में इस मुद्दे पर चर्चा हो और सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाए। उनका कहना है कि जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक बढ़े हुए चार्ज को लागू नहीं किया जाना चाहिए।
जीबीएम में निर्णय के बाद ही पैसे बढ़े हैं : एओए अध्यक्ष
एओए अध्यक्ष अनुभव दुबे ने बताया कि जीबीएम में निर्णय के बाद ही पैसे बढ़े हैं। पानी के बिल में 10 पैसे बढ़ाए गए हैं। कैम में 19 पैैसे बढ़ाए गए हैं। पिछले चार साल में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं की गई। कुछ ही निवासी विरोध कर रहे हैं जो जीबीएम में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के हित में ही काम किए जा रहे हैं। हर निवासी को बेहतर सुविधाएं मिले इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
Trending Videos