{"_id":"69ce6b0748ba8bcfb10273fe","slug":"website-schools-collecting-fees-in-the-name-of-miscellaneous-fees-noida-news-c-1-noi1095-4117987-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वेबसाइट, मिसलेनियस शुल्क के नाम पर वसूली कर रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वेबसाइट, मिसलेनियस शुल्क के नाम पर वसूली कर रहे स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
- अभिभावक बोले- पहले से ही महंगी है स्टेशनरी, दूसरे मदों से बढ़ रहा आर्थिक बोझ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही निजी स्कूलों की फीस को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। निजी स्कूलों की ट्यूशन फीस के अलावा डेवलपमेंट, मेडिकल, वेबसाइट और मिसलेनियस शुल्क समेत अन्य मदों के जरिए ली जाने वाली इस फीस के जरिए उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
अभिभावकों ने बताया कि स्कूल की ओर से अप्रैल, मई और जून महीने की फीस एकसाथ जमा कराने के लिए स्लिप जारी की है। अधिकांश स्कूलों में फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल है। अभिभावकों का कहना है कि भले ही स्कूलों ने ट्यूशन फीस में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन अन्य मदों के जरिए कुल फीस में इजाफा कर दिया। एक अभिभावक ने बताया कि उनके बच्चे के स्कूल मेंवेबसाइट शुल्क के नाम पर 900, मिसलेनियस शुल्क 6888, मेडिकल शुल्क के नाम पर 288, स्कॉलरशिप शुल्क 393 रुपये लिए जा रहे हैं। एक अन्य अभिभावक ने बताया कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले उनके बच्चे की फीस स्लिप में वेबसाइट के नाम पर भी पैसा लिया जा रहा है। ऐसे में समझ नहीं आ रहा कि ये किस तरह का शुल्क हमसे लिया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पैरेंट्स एसोसिएशन करेगा सर्वे
ऑल नोएडा स्कूल्स पैरेंट्स एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर सर्वे कराएगा। इसके तहत करीब 500 अभिभावकों को जोड़कर जानकारी जुटाई जाएगी कि स्कूलों ने फीस में कितनी और किस प्रकार से बढ़ोतरी की है। एसोसिएशन का कहना है कि कुछ स्कूल ट्यूशन फीस बढ़ाने के बजाय अन्य मदों के जरिए अभिभावकों से अतिरिक्त पैसा वसूल रहे हैं। सर्वे रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -
स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावक एसोसिएशन को शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक से कार्रवाई की मांग करेंगे।
- यतेंद्र कसाना, पदाधिकारी, ऑल नोएडा स्कूल्स पैरेंट्स एसोसिएशन
Trending Videos