सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women power took charge of the protest while singing bhajans.

Noida News: भजन करते हुए धरने की कमान महिला शक्ति ने संभाली

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Women power took charge of the protest while singing bhajans.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। दूसरे दिन धरने की कमान महिला शक्ति ने संभाली। सोसाइटी की महिलाओं के साथ बच्चों ने भी विरोध जताया। पोस्टर लेकर सोसाइटी परिसर में पैदल मार्च कर अपना विरोध जताते हुए नारेबाजी की। महिलाओं ने भजन गायन कर बिल्डर के सदबुद्धि की कामना की। बता दें कि शनिवार से सोसाइटी के लोग परिसर के अंदर धरना देकर बैठे हैं। लोगों का कहना है कि धरना आगामी 13 दिनों तक चलेगा। लोगों का आरोप है कि रखरखाव शुल्क के नाम पर मोटा शुल्क लेने के बावजूद सोसायटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। लिफ्ट, सुरक्षा सहित अन्य चीजों के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। आएदिन लोग लिफ्ट में फंसे रहते हैं। रामनवमी के दिन धरना समाप्त किया जाएगा। वहीं मेंटेनेंस प्रबंधन का कहना है कि निवासियों से लगातार बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed