सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   women reported molestation, op in-charge put on the line

Noida News: महिलाओं ने छेड़खानी की समस्या बताई तो चौकी इंचार्ज हुए लाइन हाजिर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
women reported molestation, op in-charge put on the line
विज्ञापन
अमर उजाला खबर का असर: महिला शक्ति संवाद का ईपीएस लगाएं
Trending Videos

----------
क्षेत्र में निगरानी के लिए पुलिस टीमों का हुआ गठन, खुले में शराब पीने पर जाना होगा जेल

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बिलासपुर क्षेत्र में महिलाओं से शराबियों की बदसलूकी के मामले का पुलिस कमिश्नर ने कार्यवाहक चाैकी प्रभारी अंकित सक्सेना को लाइन हाजिर किया है। महिलाओं की समस्या की खबर प्रकाशित होने के बाद उन्होंने यह कार्रवाई की है। वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने महिलाओं की सुरक्षा के मामले में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है।
महिलाओं की समस्याओं को जानने के लिए अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को बिलासपुर क्षेत्र में महिला शक्ति संवाद का आयोजन किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि खुले में शराब पीने की आदत से समस्या काफी बढ़ गई है। शराब पीकर गली और सड़कों पर युवक व अधेड़ गाली-गलौज करते रहते हैं। उन्होंने अभद्रता व छेड़खानी का भी आरोप लगाया था। इस खबर के अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों को उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े मामले में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध स्थान व बाजारों में मौजूद रहेगी एंटी रोमियो टीम
महिलाओं की समस्या उजागर होने के बाद बिलासपुर क्षेत्र में निगरानी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस की टीमें निगरानी कर खुले में शराब पीने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर घूमने या अभद्रता करने वालों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल के साथ निगरानी करने का निर्देश दिया है। एंटी रोमियो टीमों के साथ संदिग्ध स्थानों, बाजारों, चौराहों एवं अन्य क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्ती करने को कहा है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी मॉनिटरिंग करने को कहा है।

कोट
महिला सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। अगर कोई खुले में शराब पीता है या शराब पीकर अभद्रता करता नजर है तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा। -डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed