सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Work will be carried out on three routes to connect Yamuna City.

Noida News: यमुना सिटी को कनेक्ट करने के लिए तीन रूट पर होगा काम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Work will be carried out on three routes to connect Yamuna City.
विज्ञापन
यमुना सिटी को कनेक्ट करने के लिए तीन रूट पर होगा काम

- दिल्ली-नोएडा के अलावा अलीगढ़ और गाजियाबाद की यीडा क्षेत्र से सीधी कनेक्टिविटी पर होना काम
- आईडीसी दीपक कुमार की बैठक में बनी सहमति, एनएचएआई को भेजे जाएंगे प्रस्ताव

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए तीन नए रूटों पर काम होगा। इससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना सिटी सीधे तौर पर दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़ और गाजियाबाद से जुड़ जाएगा। बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव और आईआईडीसी दीपक कुमार के साथ अधिकारियों की नोएडा में रही बैठक में इन रूट पर सहमति बनी। अब इनके निर्माण के लिए एनएचएआई को पत्र भेजा जाएगा, ताकि इन परियोजनाओं पर काम हो सके।
यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ओखला बैराज से जीबीयू के पास तक एक एलीवेटेड रोड प्रस्तावित है। यह रोड यमुना एक्सप्रेसवे को सीधे नोएडा व दिल्ली से तेज कनेक्टिविटी देगी। एनएच-24 गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा की 130 मीटर रोड को यमुना सिटी को सिरसा के पास कनेक्ट होने के प्रोजेक्ट पर काम चालू है। इसी सड़क को यमुना सिटी के बीच से होते हुए आगे प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे होत हुए अलीगढ़-पलवल पर रोड पर जट्टारी बाईपास से जोड़ा जाना है। इससे गाजियाबाद और अलीगढ़ दोनों यमुना सिटी और नोएडा एयरपोर्ट से सीधे जुड़ जाएंगे। इनको लेकर एनएचएआई से बातचीत भी चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक एलीवेटेड रोड करीब 32 किमी की होगी। वहीं 130 मीटर रोड को करीब 65 किमी विस्तारित किया जाएगा। इसमें 21 किमी सड़क यमुना सिटी फेज-1 में बनाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि तीसरे प्रोजेक्ट में कार्गो हब तक एक वीआईपी रोड एनएचएआई बना रहा है। इस रोड को आगे प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे तक बढ़ाए जाने पर सहमति बनी है। इस काम को भी एनएचएआई से ही कराया जाना है। इससे निकट भविष्य में विकसित होने वाले 8000 एकड़ के इंडस्ट्रियल नोड तक रोड नेटवर्क बेहतर होगा। यह इंडस्ट्रियल नोड खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे के समानांतर यमुना सिटी फेज-1 और टप्पल बाजना अर्बन सेंटर के बीच मौजूद जमीन पर प्रस्तावित किया गया है। इस प्रोजेक्ट को पिछले दिनों यमुना प्राधिकरण के बोर्ड से भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed