{"_id":"69e76f9ae47222e0d90806ab","slug":"now-the-water-bell-will-ring-in-schoolsit-will-remind-you-to-drink-water-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133165-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अब स्कूलों में बजेगी वॉटर बेल....पानी पीने की दिलाएगी याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अब स्कूलों में बजेगी वॉटर बेल....पानी पीने की दिलाएगी याद
विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली में बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अब स्कूलों में केवल पीरियड बदलने की घंटी ही नहीं बजेगी, बल्कि हर 45 से 60 मिनट के अंतराल पर एक वॉटर बेल बजेगी। यह बेल समय-समय पर बच्चों को पानी पीने की याद दिलाएगी जिससे कि वे पानी की कमी से बच सकें। इसके साथ ही सुबह की प्रार्थना सभाएं खुले में नहीं होंगी या सीमित समय के लिए छायादार स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। किसी भी स्थिति में खुले में कक्षाएं नहीं लगेंगी और न ही कोई गतिविधि आयोजित होगी। दिल्ली में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में छात्रों को पर्याप्त पानी साथ लाने और स्कूलों को ठंडे व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक स्कूल एक नोडल शिक्षक नियुक्त करेगा जो वॉटर बेल पहल के कार्यान्वयन, जागरूकता सत्रों का आयोजन, आईईसी(इंर्फोमेशन, एजुकेशन एंड कम्यूनिकेशन) उपायों के कार्यान्वयन और निगरानी के लिए जिम्मेदार होगा। शिक्षा निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलर 2 मई तक अनुपालन रिपोर्ट जमा करें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X