सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   7 cow smugglers arrested with 70 kg of banned meat

Nuh News: 70 किलो प्रतिबंधित मांस सहित 7 गो-तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पिकअप वाहन से 7 गोवंश को कराया आजाद
Trending Videos

नूंह। जिले में गोतस्करी और गोकशी के खिलाफ नूंह पुलिस ने लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना और आकेडा थाना क्षेत्र में हुई इन कार्रवाइयों में पुलिस ने तीन पिकअप गाड़ियों से 7 गोवंश बरामद किए, जबकि एक मोटरसाइकिल से लगभग 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। साथ ही कई मोबाइल फोन, नकदी और औजार भी कब्जे में लिए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले मामले में सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका को गुप्त सूचना मिली कि राजस्थान से हरियाणा की ओर गोवंश लेकर जा रही तीन पिकअप गाड़ियां बॉम्बे एक्सप्रेस-वे से गुजर रही है। सूचना के आधार पर गांव बावनढेड़ी के पास नाकाबंदी की गई। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तीनों वाहनों को रोक लिया। इन गाड़ियों से कुल 7 गोवंश को छुड़ाया गया। इन वाहनों से साजिद निवासी राजस्थान, सैकुल और अकबर निवासी पिनंगवा, संजय निवासी राजस्थान व ललित कुमार निवासी राजस्थान और इरसाद निवासी अमीनाबाद शामिल हैं। इनके पास से 5 मोबाइल और लगभग 27,450 रुपये नकद भी बरामद हुए। मामले में हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोहत्या निषेध अधिनियम तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में सीएस स्टाफ नूंह को सूचना मिली कि युनुस निवासी आकेडा बाइक पर खुर्जी में प्रतिबंधित मांस लेकर बेचने जा रहा है। दिहाना कच्चे रास्ते पर दबिश दी गई। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा और गिर गया। मौके पर उसकी बाइक से 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस एक खुर्जी, छुरी और कुल्हाड़ी बरामद हुई। आरोपी युनुस पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed