{"_id":"69b6bafcde84a828a100345b","slug":"video-people-paid-tribute-to-brave-son-raja-hasan-khan-mewati-in-nuh-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: मेवात के वीर सपूत राजा हसन खां मेवाती को याद किया गया, लोगों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: मेवात के वीर सपूत राजा हसन खां मेवाती को याद किया गया, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
नूंह के बड़कली चौक स्थित राजकीय महाविद्यालय में महान योद्धा शहीद राजा हसन खां मेवाती के शहीदी दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों और युवाओं ने भाग लेकर मेवात के सभी शहीदों को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद राजा हसन खां मेवाती ने भारत की अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने महान योद्धा राणा सांगा के साथ मिलकर मुगल आक्रांता बाबर के खिलाफ वीरतापूर्वक संघर्ष किया और अद्भुत साहस व पराक्रम का परिचय दिया। उनका बलिदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।
पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि राजा हसन खां मेवाती की वीरता और देशभक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके जीवन से सीख लेकर देश की एकता, भाईचारे और विकास के लिए काम करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि मेवात की धरती वीरों की धरती रही है और यहां के शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।