{"_id":"69b663d1911fec4a820ea23a","slug":"video-sgpc-karamacaraya-ka-le-naya-anashasana-lga-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नानकशाही संवत 558 की शुरुआत: SGPC कर्मचारियों के लिए नया अनुशासन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानकशाही संवत 558 की शुरुआत: SGPC कर्मचारियों के लिए नया अनुशासन लागू
Ankesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:16 PM IST
Link Copied
नानकशाही संवत 558 और देसी नववर्ष के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कर्मचारियों के लिए नए अनुशासनात्मक नियमों की घोषणा की। उन्होंने कर्मचारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि यह संस्था गुरु साहिब के प्रचार-प्रसार के लिए है, केवल नौकरी का स्थान नहीं, इसलिए प्रबंधन में पारदर्शिता और अनुशासन बेहद जरूरी है।
धामी ने निर्देश दिया कि अब सभी दफ्तरों, सेक्शन-85 के गुरुद्वारों और शैक्षणिक संस्थानों में ड्यूटी की शुरुआत पांच मूल मंत्र और गुरुमंत्र के जाप से होगी। इसके बाद संस्था की चढ़दी कला और आपसी ईर्ष्या समाप्त होने के लिए अरदास की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अरदास करने वाला सेवेदार बदला जाएगा ताकि सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसकी दैनिक रिपोर्ट व्हाट्सऐप के माध्यम से मुख्य कार्यालय भेजनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।