सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Accident on Delhi-Mumbai Expressway while making Reel 12th-grade student dies

मौत का लाइव वीडियो: एक्सप्रेसवे पर रील बनाते समय हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; ईद से पहले मोइन के घर पर मातम

संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: विकास कुमार Updated Sat, 14 Mar 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोइन मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसका दोस्त टक्कर लगने से दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। 

Accident on Delhi-Mumbai Expressway while making Reel 12th-grade student dies
हादसे का वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो दोस्त एक्सप्रेसवे पर रील बनाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त दूर जा गिरा और बाल-बाल बच गया। मृतक की पहचान मोइन (19) पुत्र याकूब के रूप में हुई है, जो बारहवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। वह हरियाणा के नूंह क्षेत्र के गांव महूं चौपड़ा का रहने वाला था।

Trending Videos

बाइक खड़ी कर बनाने लगे रील
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोइन अपने एक दोस्त के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घूमने गया था। दोनों ने एक्सप्रेसवे के 59 नंबर चैनल के पास अपनी बाइक नीचे खड़ी कर दी और ऊपर सड़क पर जाकर मोबाइल से रील बनाने लगे। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी वहां से गुजरी और दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से दूर गिरा दोस्त
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोइन मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसका दोस्त टक्कर लगने से दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा जिला अस्पताल भेज दिया गया।

परिजनों में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि ईद से पहले हादसे की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। एक होनहार छात्र की अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है।
 

पुलिस का बयान 
एसएचओ सुभाषचंद्र फिरोजपुर झिरका ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पिकअप वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि एक्सप्रेसवे जैसी व्यस्त और तेज रफ्तार सड़कों पर अनावश्यक रूप से रुकने या रील बनाने जैसी गतिविधियों से बचें, क्योंकि इससे गंभीर हादसे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed