एक झटके में बुझ गए दो घरों के चिराग: दिल्ली-अलवर रोड पर दर्दनाक हादसा, कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर
एक ऑटो नूंह से सवारियों को लेकर बड़कली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रही एक स्विफ्ट कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर दूर-दूर जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-अलवर रोड पर आकेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार एक ऑटो नूंह से सवारियों को लेकर बड़कली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रही एक स्विफ्ट कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। हादसे में शाहपुर घागस निवासी दिलशाद पुत्र जुबेर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आकेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद स्विफ्ट कार चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान तय्यब पुत्र रति खान निवासी टाई, अली मोहम्मद पुत्र इदरीश निवासी मेवली, नत्थू पुत्र पनुआ निवासी मध्य प्रदेश, विक्रम निवासी मध्य प्रदेश और फरहान पुत्र बसीर निवासी टाई के रूप में हुई। ऑटो को अली मोहम्मद चला रहा था।
इस दर्दनाक घटना ने उस समय और भी दुखद रूप ले लिया जब गंभीर रूप से घायल फरहान पुत्र बसीर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फरहान की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम छा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की गहन जांच जारी है।