{"_id":"6a7a3111a842a6c015028a1b","slug":"accusation-of-barging-into-the-house-and-attacking-following-a-domestic-dispute-nuh-news-c-1-1-noi1546-4599860-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: घरेलू विवाद के बाद घर में घुसकर हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: घरेलू विवाद के बाद घर में घुसकर हमला करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के गांव फलैंडी में घरेलू विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव फलैंडी निवासी जब्बार ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे आरिफ और उसकी पत्नी रिहाना के बीच घरेलू विवाद हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर रिहाना के मायके पक्ष के लोग और कुछ अन्य व्यक्ति वाहन व ट्रैक्टर में सवार होकर गांव पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडे लेकर उसके खेत स्थित मकान में घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की । शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।