फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Impact of Amar Ujala's report: Cleaning of the pond in Balai village begins.

Nuh News: अमर उजाला की खबर का असर, बलई गांव के जोहड़ की सफाई शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन - खबर लगने के बाद तालाब की सफाई शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। खंड के बलई गांव के नई मोहल्ले में स्थित जोहड़ की बदहाली और गंदगी को लेकर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और जोहड़ की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया। लंबे समय से गंदगी और जलकुंभी से अटे पड़े जोहड़ की सफाई शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

स्थानीय निवासी जुनेद ने बताया कि जोहड़ की सफाई को लेकर पहले भी कई बार आश्वासन दिए गए और प्रयास हुए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। गंदगी और जलकुंभी के कारण आसपास रहने वाले लोगों तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


बीडीपीओ विशाल आजाद ने बताया कि जोहड़ की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जोहड़ को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई शुरू होने पर आमिर, वसीम, मनोज समेत ग्रामीणों ने अमर उजाला की जनहितैषी पत्रकारिता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed