सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Administration keeps an eye on hospitals and educational institutions, negligence will not be tolerated

Nuh News: अस्पताल व शैक्षणिक संस्थानों पर प्रशासन की नजर, कोताही बर्दाश्त नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में पानी की समस्या के समाधान के संबंध में दिए स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के विकास व शैक्षणिक संस्थानों की बेहतरी को लेकर डीसी अखिल पिलानी ने मंगलवार को उपमंडल फिरोजपुर झिरका का दौरा किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) का निरीक्षण किया। दोनों संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दोनों जगह पर अधिकारियों से कहा कि अस्पताल व शैक्षणिक संस्थानों पर प्रशासन की नजर है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कोताही बर्दाश्त नहीं है।

उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरल वार्ड, प्रसूति कक्ष, एक्स-रे रूम सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ नागरिकों ने स्वास्थ्य केंद्र में पीने के पानी की समस्या की ओर ध्यान दिलाया। इस पर उपायुक्त ने जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीने के पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि किसी भी मरीज या आगंतुक को असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए केंद्र में नई एक्स-रे मशीन लगाई गई है। अब मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके इलाज में सहूलियत मिलेगी और समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई का किया दौरा, विद्यार्थियों से की बातचीत
उपायुक्त ने फिरोजपुर झिरका स्थित आईटीआई का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिंसिपल मुकेश भारती से संस्थान में विद्यार्थियों की संख्या, चल रहे कोर्स, अप्रेंटिसशिप की स्थिति, कोर्स पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों की प्लेसमेंट और स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने आईटीआई के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्हें मेहनत और लगन के साथ अपने प्रशिक्षण को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास का यह प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को निखारते हुए कोर्स के बाद सरकारी व निजी संस्थानों में अवसर प्राप्त करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक युवा तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ें। इस अवसर पर एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed