सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Blood donation camp organized in medical college

Nuh News: मेडिकल कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मेडिकल कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. शैलेश कुमार मिश्रा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर ब्लड बैंक के स्टाफ ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. सूरजपाल, ज़ाकिर हुसैन, राजेश राठी, लैब तकनीशियन मुरारीलाल, राधेश्याम, आदिल खान, पूजा रानी, तोफीक अहमद और अनीश सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया। शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed